हिमेश रेशमिया की कजरारे को खरीददारों का टोटा

स्थिति यह है कि महेश भट्ट और पूजा भट्ट जैसे बड़े नाम जुड़े होने के बावजूद कजरारे की लागत नहीं निकल पा रही है। यही कारण है कि कजरारे की रिलीज डेट दिन-ब-दिन आगे खिसकती जा रही है। भूषण कुमार को अब हिमेश अभिनीत अपनी तीसरी फिल्म ए न्यू लव स्टोरी की भी चिंता होने लगी है, जो बनकर तैयार है।
उन्हें पता चल चुका है कि हिमेश का सुरूर लोगों पर से उतर चुका है। उनकी पिछली दोनों फिल्में कर्ज और रेडियो बॉक्स ऑफिस पर पिट चुकी हैं। अब कोई भी दर्शक हिमेश की फिल्म पर पैसा खर्च करने की हिम्मत नहीं जुटाएगा। डिस्ट्रीब्यूटर भी यह बात जानते हैं। यही वजह है कि वे हिमेश की फिल्म कम पैसे में खरीदना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications