#Scoop: ऐ दिल है मुश्किल में पति - पत्नी शाहरूख - काजोल!
सुनने में हमें भी यकीन नहीं हुआ लेकिन गपशप गली में ये अफवाह तेज़ी से दौड़ रही है कि ऐ दिल है मुश्किल में कैमियो के लिए काफी पहले करण जौहर ने काजोल को अप्रोच किया था।
इतना ही नहीं, फिल्म में वो और शाहरूख खान पति - पत्नी बनने वाले थे। लेकिन फिर क्लैश की खबरें आते ही काजोल ने पाला बदल लिया और करण को सीधा सीधा ना कह दिया।

अब ज़ाहिर सी बात है, कि जो करण जौहर और अजय देवगन की फिलहाल ईक्वेशन चल रही है उसमें तो काजोल ये रोल कतई नहीं करतीं। वैसे भी शाहरूख वाले रोल को पहले सैफ कर रहे थे, ऐसी भी खबरें हैं। कुछ खबरें ये भी हैं कि सैफ फवाद वाला रोल कर रहे थे।
[शिवाय Vs ऐ दिल है मुश्किल...क्या है अभी तक का स्कोर]
कुल मिला कर फिल्म को लेकर बस अफवाहें ही अफवाहें जिनका कोई ओर छोर नहीं है। लेकिन ये सच है कि काजोल अजय देवगन के पीछे पड़ी थीं कि शिवाय में उन्हें एक रोल दे दें। पर अजय ने साफ मना कर दिया।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब काजोल ने किसी फिल्म को रिजेक्ट किया हो, वो भी किसी सुपरस्टार के सामने -
सूत्रों की मानें तो काजोल को रोल में दम नहीं लगा और उन्होंने साफ कहा कि सलमान खान के आगे ये रोल फीका लग रहा है और इसलिए उन्होंने फिल्म को कर दिया ना। वैसे भी अभी वो दिलवाले की गलती से उबरी नहीं है।
शक्ति द पावर
ये शायद वो फिल्म है जिसे रिजेक्ट कर काजोल को सबसे कम नुकसान हुआ। हालांकि क्रिटिक्स ने इस फिल्म को बेहतरीन माना था।
दिल तो पागल है
माधुरी दीक्षित के साथ टक्कर लेने की जुर्रत कोई नहीं करना चाहता। वैसे काजोल ने दूसरी फिल्म करिश्मा को दे दी।
खामोशी द म्यूज़िकल
संजय लीला भंसाली की ये सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म काजोल ने रिजेक्ट कर दी थी। साथ में सलमान को भी!
दिल से
मनीषा कोईराला को भी काजोल ने ये दूसरी फिल्म दे दी। दिल से में वो निगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।
चलते चलते
सबसे पहले इस फिल्म में काजोल को ही लिया जाना था। लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद ऐश ने शूटिंग शुरू की थी...फिर तो जो हुआ था...इतिहास है।
कभी अलविदा ना कहना
ना ही काजोल को ये फिल्म पसंद आई थी ना ही इसकी कहानी। उन्होंने साफ कहा था कि इस तरह का धोखा किसी को देने का हक नहीं है।
मोहब्बतें
राज की सिमरन बनने के बाद वो राज की मेघा बनने को तैयार नहीं थी। इसलिए उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।
3 इडियट्स
शाहरूख ने ये फिल्म रिजेक्ट की जिसके बाद काजोल ने भी इसे रिजेक्ट कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा झटका तो अभी बाकी है!
दिलवाले
काजोल इस फिल्म को तीन बार रिजेक्ट कर चुकी थीं लेकिन रोहित शेट्टी ने भी हार नहीं मानी थी!


Click it and Unblock the Notifications










