तो काजोल भी रजनी की हिरोईन बनना चाहती हैं?
'कोचादइयां' अब 11 अप्रैल की जगह 1 मई को रिलीज होगी
काजोल ने कहा कि वह रजनीकांत की बहुत बड़ी फैन हैं और इसलिए ही वह उनकी फिल्म 'कोचादइयां' का बेताबी से इंतजार कर रही हैं। काजोल ने कहा कि "मैं इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं..मैं रजनीकांत की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। वह सच्चे सुपरस्टार हैं। अगर उनके साथ काम करने का मौका मिलता है तो इस बारे में दोबारा सोचने का कोई सवाल ही नहीं बनता।"
तीन वजहों से कोचादइयां' के ऑडियो लांच में पहुंचे शाहरूख
काजोल की बातों से लगता है कि उनके मन में कहीं ना कहीं इच्छा हिलोरें मार रही है कि वो भी ऐश्वर्या राय (रोबोट) और दीपिका पादुकोण('कोचादइयां') की ही तरह रजनीकांत की हिरोईन बनना चाहती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि काजोल बेहतरीन अभिनेत्री हैं, ऐसे में किसी परिपक्क अभिनेत्री का रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का सपना देखना, कोई गलत बात नहीं है।
हालांकि काजोल ने खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काजोल को बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि उन्हें भी कभी शायद रजनी सर के साथ काम करने का मौका मिल जाये, देखते हैं उनकी यह ख्वाहिश कभी पूरी भी होती है या नहीं?
मालूम हो कि 'कोचादइयां' अब 11 अप्रैल की जगह 1 मई को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैक्री श्रॉफ, आर.शरत कुमार, आदि पिनीशेट्टी और शोबना महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'कोचादइयां' की निर्माण रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने किया है। रजनीकांत की महात्वाकांक्षी फिल्म 'कोचादइयां' भारत की पहली फोटो रियलिस्टिक एनीमेशन फिल्म बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
