अजय देवगन- काजोल.. बॉलीवुड की परफेक्ट कपल.. फिर साथ साथ !
[बॉलीवुड न्यूज] अजय देवगन और काजोल.. ये बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं, जिनपर परफेक्ट शब्द एकदम सटीक बैठता है। हाल ही में दोनों मुंबई के स्टूडियो में स्पॉट किये गए, जहां वे एड शूट करने पहुंचे हुए थे। इस तस्वीर में आप दोनों कपल के साथ उनकी मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट को देख सकते हैं।
काफी समय के बाद देवगन कपल यूं पब्लिक में साथ नजर आए हैं। याद दिला दें, कुछ ही समय पहले काजोल अजय देवगन को सरप्राइज देने के लिए 'शिवाय' के सेट पर बुल्गेरिया पहुंची थीं। साथ में उनके बच्चे न्यासा और युग भी थे। सोशल मीडिया पर इनके काफी क्यूट तस्वीरें वायरल हुई थीं।
SHOCK: पोर्न साइट पर अजय देवगन और काजोल के वीडियो वायरल!
वहीं, इस कपल को आंध्र प्रदेश टूरिज्म का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। जिस वजह से ये काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। खैर, फिलहाल अजय देवगन अपनी फिल्म शिवाय में व्यस्त हैं। वहीं, साल 2017 में उनकी दो फिल्में फाइनल हैं- सन्स ऑफ सरदार और बादशाहो..
यहां देंखे अजय देवगन- काजोल की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

