फिर शाहरुख के साथ काजोल

दोनो ने साथ में कई हिट फिल्में दी है, लेकिन अजय देवगन के साथ विवाह करने के बाद दोनो की जोडी टूट गई। एक बार फिर आदित्य चौपडा काजोल को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोडी' में ला रहे हैं।
लेकिन दर्शकों को निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि इसमें काजोल शाहरुख की नायिका बनकर नहीं आ रही है बल्कि वे एक गाने में शाहरुख के साथ सिर्फ डांस करेंगी।
इसमें शाहरुख की नई हीरोइन अनुष्का शर्मा भी होंगी। इस गीत में पंजाबी संगीत का पुट रहेगा। गाने में थोडी देर के लिये सही दर्शक इस हिट जोडी के दीदार तो कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications