..................... Kajol's Friend Couldn't Believe She'd Marry Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

''मुझे विश्वास ही नहीं हुआ था.. कि काजोल.. अजय देवगन से शादी करेंगी....''

By Neeti

काजोल और अजय देवगन आपस में इतने अलग अलग हैं कि काजोल के करीबी दोस्त मिकी कांट्रोक्टर को विश्वास ही नहीं हो पाया था कि काजोल अजय से शादी कर सकती हैं। जी हां, यह बात उन्होंने खुद ही एक चैट शो के दौरान शेयर किया था।

मिकी ने बताया- जब पहली बार काजोल ने मुझे अजय देवगन के बारे में बताया तो मैं हैरान रह गया। मैं अजय को अच्छे से नहीं जानता था। मैं इस बात पर विश्वास ही नहीं हो पा रहा था। काजोल और अजय दोनों काफी अलग हैं, मुझे लगता है शायद इसी वजह से दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया।

शाहरूख, सलमान तो नहीं.. क्या अजय देवगन फिर बन पाएंगे 'सिंघम'!

kajol

काजोल और अजय देवगन की शादी को 17 साल हो गया है। इन्हें एक बेटा (युग) और एक बेटी (न्यासा) है।

यहां देंखे काजोल- अजय देवगन की तस्वीरें-

अजय देवगन और काजोल के साल 1999 में शादी की। अब इनके दो बच्चे है- न्यासा और युग.. कोई शक नहीं कि ये बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में गिने जाते हैं।

अजय देवगन इस साल शिवाए में दिखने वाले हैं। जबकि काजोल पिछले साल के अंत में रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

अजय देवगन- काजोल को आंध्रप्रदेश टूरिज्म का ब्राण्ड एम्बेसडर भी बनाया गया है.

अपनी शादी में कुछ ऐसे दिखे थे अजय देवगन और काजोल। बता दें, शादी के वक्त काजोल अपने करियर के बेस्ट फेज में थीं।

अजय देवगन और काजोल दोनों ही बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है.

अजय देवगन और काजोल ने कई फिल्मों में साथ साथ काम किया है और इनकी लगभग सभी फिल्में सफल रही हैं। जैसे इश्क, प्यार तो होना ही था, यू मी और हम..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X