अजय देवगन की 'शिवाय'.. इस सुपरस्टार का COMMENT- ''दमदार है फिल्म..''

By Neeti

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' 28 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म धीरे धीरे फैंस को और उत्साहित कर रही है। हर डॉयलोग, हर तस्वीर, हर गाने के साथ लोग शिवाय के लिए और क्रेजी हो रहे हैं। बहरहाल, इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत किया है।

शिवाय करण जौहर की फिल्म ऐ दिल मुश्किल से क्लैश हो रही है। लिहाजा, ऐसे में जरूरी है कि अजय देवगन का कोई भी दांव उल्टा ना पड़े। अजय देवगन ने फिल्म के लिए खास तैयारी कर रखी है और फिल्म प्रमोशन में उनका साथ दे रही हैं सुपरस्टार काजोल।

Oooo.. तो इसीलिए 'शिवाय' में अजय देवगन ने दिए हॉट KISS सीन!

Shivaay

जी हां, कोई शक नहीं काजोल की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। ऐसे में काजोल शिवाय को प्रमोट करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। हाल ही में काजोल ने कहा- शिवाय ट्रेलर को जिस तरह का रिस्पॉस दिया गया था.. उससे हम सब बेहद उत्साहित हैं। thankfully, हमारे सामने शिवाय के रूप में एक अच्छी दमदार फिल्म तैयार है।

इतना ही नहीं, काजोल ने आगे कहा- मुझे लगता है यह फिल्म एक आवाज होगी.. शिवाय अपने ट्रेलर से कहीं ज्यादा बेहतरीन है। साथ ही साथ काजोल ने माना कि शिवाय को टैक्स फ्री भी होना चाहिए। वहीं, जब केआरके विवाद में भी काजोल खुलकर सामने आई थीं और शिवाय का साथ दिया।

अजय देवगन की यह फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अजय फिल्म को 200 करोड़ कल्ब में शामिल करना चाहेंगे।

शिवाय को लेकर अजय देवगन फैंस का जो उत्साह, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महीनों पहले ही फिल्म का माहौल बना हुआ है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि शिवाय को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है।

इरोज इंटरनेश्नल इरोज इंटरनेश्नल अपने बेस्ट फेज में है। बता दें, इरोज ने भारत में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 70 करोड़ में खरीदें हैं। यानि की रिलीज से पहले ही फिल्म 70 करोड़ कमा चुकी है।

ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के बजट के लिए अजय देवगन के पास बिल्कुल अलग प्लान है। यानि करण जौहर को टक्कर देने के लिए अजय पूरी तरह से तैयार हैं।

शिवाय का ट्रेलर और टाइटल ट्रैक रिलीज किया जा चुका है और बता दें.. दोनों को फैंस ने बेहद पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X