मां बनने वाली हैं काजोल!

लेकिन सुनने में आया है कि एक महीने बाद काजोल एक्टिंग बंद कर देंगी। खबर तो ये भी है कि शायद अब दोबारा काजोल कभी भी एक्टिंग न करें। काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा अब सात साल की हो चुकी है, जिस वक्त न्यासा का जन्म होने वाला था काजोल ने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया था। अजय और काजोल दोनों अपनी बेटी की परवरिश को लेकर बेहद सीरियस थे। अब दोबारा मां बनने के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी आने के बाद काजोल क्या सचमुच बॉलीवुड को अलविदा कर देंगी ये तो काजोल ही जानें।
देवगन परिवार के लिए इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है? काजोल फिर मां बनने वाली हैं। देवगन परिवार इस खुशी पर जश्न मना रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है।


Click it and Unblock the Notifications