काजोल ने करीना को नर्वस किया
फिल्म स्टेपमॉम में करीना कपूर और काजोल एक साथ काम कर रहीं है। काजोल हमेशा फिल्म में छा जाती है, उनके सामने बाकी कलाकार फीके रह जाते है।
कुछ ऐसी हालत करीना की न हो इसलिए करीना पहले से ही काफी मेहनत कर रहीं है ताकि काजोल के सामने फीकी न पड़े। करीना ने एक अभिनय वर्कशाप में भाग भी ले लिया है ताकि अभिनय की बारीकिया सीख सकें।
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा कर रहें है। इससे पहले करीना ने फिल्म ओंकारा के लिए अभिनय कार्यशाला में भाग लिया था। फिल्म स्टेपमॉम हॉलीवुड की फिल्म स्टेपमॉम का हिंदी रीमेक है। फिल्म दो महिलाओं के रिश्तों की कहानी है।
इस फिल्म में एक तलाकशुदा महिला है और दूसरा उसके पति की दूसरी पत्नी है। इन दोनों महिलाओं के बीच के रिश्ते पर स्टेपमॉम की कहानी आगे चलती है।


Click it and Unblock the Notifications











