अजय देवगन की मुरीद काजोल
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में दमदार अभिनय के सब लोग कायल हो रहे हैं , हर कोई बस यही कह रहा है कि वाह अजय क्या एक्टिंग की है, आप को जानकर हैरत होगी कि ये डॉयलॉग आज कल उनको अपने घर में अपनी पत्नी काजोल के मुंह से सुनने को मिल रहा है।
काजोल का कहना है कि अजय ने गैंगस्टर का रोल बेहतरीन ढंग से निभाया है। और मैं अपने इस गैंगस्टर से प्यार करती हूं।
देखें : वंस अपॉन की....तस्वीरें
काजोल ने अजय की तारीफ करते हुए कहा, गैंगस्टर की भूमिका में अजय ने अच्छा अभिनय किया है। काजोल की मानें तो अजय हमेशा से ही उनकी नजर में बेहतरीन कलाकार रहे है। उन्हें खुशी है कि लोग उनके पति के अभिनय कौशल की प्रशंसा करते है।
ajay devgan अजय देवगन काजोल गैंगस्टर फिल्म वंस अपॉन ए टाईम इन मुंबई film gangster kajol once upon a time in mumbai


Click it and Unblock the Notifications