करीना और काजोल की दोस्ती
कहा जाता है कि बॉलिवुड में दो हिरोइनें कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं खासकर अगर दोनों टॉप पर हों, लेकिन लगता है कि करीना कपूर और कजोल ने इसे गलत साबित करने की ठान ली है। जी हां बॉलिवुड की गलियों में आजकल काजोल और करीना की दोस्ती की चर्चाएं जोरों पर है।
दरअसल दोनों करण जोहर की रीमेक फिल्म 'स्टेप मॉम' में साथ काम कर रही हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में चल रही है और शूटिंग के दौरान काजोल और करीना की दोस्ती काफी बढ़ गई है। यहां तक की दोनों शूटिंग के बाद भी एक दूसरे से मिलती हैं और साथ डिनर भी करती हैं।
हालांकि दोनों ने पहले भी एक साथ काम किया है लेकिन उस समय दोनों के बीच बहुत कम बातचीत होती थी। वैसे करण जोहर के लिए तो यह अच्छी खबर है। इनकी दोस्ती से सेट का माहौल भी अच्छा रहेगा और फिल्म
की शूटिंग भी आसानी से पूरी हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications