काजोल-करन जौहर में लड़ाई!
करन जौहर और काजोल के बीच लड़ाई चल रही है। इसकी वजह करन की फिल्म माई नेम इज खान है जिसमें काजोल और शाहरूख खान काम कर रहे है। काजोल को करन जौहर से इस बात की समस्या है कि फिल्म की शुटिंग शाहरूख के अनुसार चल रही है।
पहले जब शाहरूख के कंधे में चोट लग गई तो फिल्म की शुटिंग रोक दी गई। अब शाहरूख खान आईपीएल में व्यस्त है। शाहरूख जब फ्री होंगे तभी शुटिंग के लिए लौटेंगे। इस बीच करन ने शाहरूख के बचपन का रोल कर रहे तनय चेडा के साथ मुम्बई की झुग्गी में शुटिंग की।
करन ने फिल्म की शुटिंग आईपीएल के खत्म होने के बाद तय की है। इस बात से काजोल को परेशानी हो रही है क्योंकि अब उनकी बेटी न्यासा स्कूल जाने लगी है। वे नही चाहती कि बेटी को छोड़कर शुटिंग के लिए वे जाए। उन्होंने करन जौहर से फिल्म की शुटिंग को भारत में ही करने के लिए कहा है लेकिन करन युएस में करना चाह रहे है।


Click it and Unblock the Notifications