काजोल करेंगी कुकरी शो होस्ट

By Priya Srivastava

Kajol to hit television again.
काजोल हाल ही में दोबारा मां बनी हैं। और दोबारा मां बनने के बाद उन्होंने यह तय कर लिया था कि वह किसी भी तरह से अभी काम नहीं करेंगी। पूरी तरह आराम करेंगी। लेकिन खबर आ रही है कि काजोल अब घर पर रहते रहते बोर हो चुकी हैं।इसलिए उन्होंने अब तय किया है कि वे फिल्मों में तो काम नहीं करेंगी, लेकिन वे कुछ तरह के शोज का हिस्सा बनेंगी, जिसमें उन्हें अधिक वक्त न देना पड़े।

उन्होंने तय किया है कि अब वह कोई कुकरी शो होस्ट करेंगी। भला ऐसे में मास्टर शेफ से अच्छा ऑफर क्या हो सकता था। खबर है कि मास्टर शेफ का दूसरा सीजन शुरू होनेवाला है। पहले इसे अक्षय कुमार होस्ट करनेवाले थे। लेकिन चूंकि वे अभी खतरों के खिलाड़ी के साथ साथ कई और फिल्मों को करने में भी व्यस्त हैं। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह यह शो होस्ट नहीं कर पायेंगे।

हालांकि चैनल की पहली पसंद अक्षय ही थे। लेकिन अक्षय से बात नहीं बन पाने के कारण अब तय किया गया है कि चैनल काजोल को इस शो का हिस्सा बनायेंगे। खास बात यह है कि यह खबर जब काजोल तक पहुंची तो उन्होंने हां भी कह दिया। जबकि अब तक वह किसी भी तरह के शो में टेलीविजन पर नजर नहीं आयी हैं।

खबर यह भी है कि काजोल माधुरी दीक्षित से इंप्रेस होकर इस शो को करने के लिए तैयार हुई हैं। चूंकि वे मानती हैं कि माधुरी व्यस्त रहते हुए भी संजीव कपूर के चैनल फूड फूड के लिए वक्त निकाल पा रही है तो यह तय है कि वह भी अपनी जिम्मेदारियों के बीच इस शो के वक्त निकाल पायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X