करन को परेशान कर रही है काजोल

जहाँ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों की माताएं फिल्म के सेट पर मौजूद रहकर स्पाट ब्याय को लगातार परेशान करती रहती है कभी बेबी के लिए जूस लाओं या कभी कुछ और। पर यहां तो कुछ और ही मामला है।
करन जौहर को फिल्म माई नेम इज खान की शूटिंग करना मुश्किल हो रहा है। काजोल काफी समय लेने के बाद फिल्म में काम करने के लिए तैयार हुई है। अब वे फिल्म में प्रमुख भूमिका की मांग कर रही है। काजोल और करण जौहर के बीच गहरी दोस्ती है पर इस तरह की बाते तो कुछ अजीब सी लग रही है।
जाहिर है कि सेट पर काजोल की माँ तनूजा के बन रहने के कारण यह समस्या आ रही है जो अपनी माँ के कहने पर ही अधिक संवाद देने की मांग कर रही है।
एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, ''काजोल को लगा कि इस फिल्म में उनके करने के लिए कुछ भी नही है फिल्म पूरी तरह से शाहरुख खान के चारों ओर घूमती है। तब से काजोल को परेशानी होने लगी है।''


Click it and Unblock the Notifications