REALLY: अजय देवगन की वजह से डिब्बे में गई काजोल की फिल्म!
[गपशप] रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' के बाद काजोल एक और फिल्म में दिखाई देने वाली थीं। जिसका प्रोडक्शन उनके पति अजय देवगन के हाथों में था। लेकिन अजय देवगन ने हाल ही में इस फिल्म को न कह दिया और अब फिल्म डिब्बे में बंद हो गई है। यहां तक की इस बात को खुद अजय देवगन ने भी माना है।
अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा कि, जो हुआ वह मेरी गलती थी। मैंने बिना पूरी जानकारी के फिल्म को हां कह दिया और प्री- प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया। इस गलती की मुझे भरपाई भी करनी पड़ी। लेकिन जब मैंने पूरी कहानी सुनी तो मैं खुश नहीं हुआ। मुझे कहानी पसंद नहीं आई और मैंने फिल्म को तुरंत बंद करने की सलाह दी।


Click it and Unblock the Notifications