काजोल से हारीं ऐश्वर्या
अगर आप से पूछा जाए कि बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय बहू कौन है तो ज्यादातर लोग ऐश्वर्या राय का नाम लेंगे। लेकिन आप को ये जान कर आश्चर्य होगा कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर बहू ऐश नहीं काजोल हैं। अदाकारा काजोल एक सर्वेक्षण में मनोरंजन जगत की सबसे पसंदीदा बहू चुनीं गईं। ये सर्वेक्षण वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' ने करवाया था, जिसमें 250,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा बहू काजोल हैं।
वेबसाइट ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखकर यह सर्वेक्षण करवाया था। सर्वेक्षण में 43.08 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि काजोल बालीवुड की पसंदीदा बहू हैं। काजोल के बाद दूसरे नंबर पर रहीं ऐश्वर्या राय, फिर शाहरुख की चहेती गौरी खान, इसके बाद माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, ट्विकंल खन्ना और किरण राव को महिलाओं ने पसंद किया।
सर्वेक्षण का परिणाम बताता है कि महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही हैं और अपने जीवन में महत्वपूर्ण चुनौतियां निभा रही हैं। वे खुद पर भरोसा कर रही हैं और अपने क्षेत्र में कामयाब भी हो रही हैं।
aishwarya ray ऐश्वर्या राय काजोल किरण राव गौरी खान ट्विंकल खन्ना माधुरी दीक्षित gauri khan kajol kiran rao madhuri dixit twinkle khanna


Click it and Unblock the Notifications
