ढलती उम्र में हद से ज्यादा कसे कपड़े पहनने पर उड़ी काजोल की खिल्ली, पति की फिल्म 'भोला' गई थीं देखने

Kajol Trolled For Outfits: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का फैशन सेंस लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि कई बार एक्ट्रेस के एक्सपेरिमेंट लोगों को पसंद नहीं आते तो वो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर देते हैं। कुच ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, काजोल हाल ही में पति अजय देवगन की फिल्म 'भोला' देखने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान काजोल कैजुअल लुक में दिखाई दे रही थीं।
काजोल का ये कैजुअल लुक कुछ ज्यादा ही टाइट था जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल इस दौरान लाइट ग्रीन कलर की लॉन्ग ड्रेस में दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस की ये ड्रेस क्लीवेज के कुछ ज्यादा ही टाइट थी। ऐसे में नेटिजंस उनकी आलोचना कर रहे हैं और उन्हे उम्र से हिसाब से कपड़ें पहनने की नसीहते दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसे कराएंगी पति की फिल्म को हिट'। तो वहीं दूसरी यूजर ने लिखा, 'आप साड़ी में बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं ये ड्रेस आपके लिए नहीं हैं।' हालांकि आपको बता दें कि काजोल ऐसे कमेंट की कभी भी परवाह नहीं करती हैं।
अजय ने मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें काजोल, उनकी मां तनुजा और बेटे युग सहित उनके परिवार और दोस्तों ने मौजूदगी दिखाई। फिल्म देखने के बाद काजोल ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी शेयर किया।
भोला में अजय देवगन ने ना सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म को सीबीएफसी से 'यूए' सर्टिफिकेट मिला है जबकि इसका रनटाइम 144.49 मिनट है। फिल्म देखने के तुरंत बाद, काजोल ने थिएटर से फिल्म के टाइटल की एक फोटो शेयर की और लिखा, "मस्ट मस्ट वॉच। पूरा पैसा वसूल! @ajaydevgn .. मैं पूरे समय तालियां बजाते रही.. #भोला।"


Click it and Unblock the Notifications