..................... Kajol asks Jaya Bachchan to remove mask for photos at Puja pandal during Navratri 2022। पूजा पंडाल में क्यूट अंदाज में काजोल ने की जया बच्चन से जिद, हंस पड़ी एक्ट्रेस - Hindi Filmibeat

पूजा पंडाल में काजोल ने जया बच्चन को दे दी क्यूट हिदायत, सुनकर हंस पड़ीं एक्ट्रेस, देंखे VIDEO

Kajol asks Jaya Bachchan to remove mask for photos at Puja pandal during Navratri 2022

काजोल हर साल दुर्गा पूजा अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाती हैं। हर साल की तरह इस साल भी काजोल पूजा पंडाल में स्पॉट की गईं। इस साल भी काजोल कई दिन मां के दरबार में पहुंचीं। हमेशा की तरह काजोल की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन, इनमें एक क्लिप बेहद दिलचस्प है।

दरअसल, पूजा पंडाल में माता का आशीर्वाद लेने के लिए जया बच्चन पहुंची थीं। जया बच्चन इस दौरान मास्क लगाई हुई थीं। लेकिन, जब तस्वीरें क्लिक करवाने की बात आई तो काजोल, जया बच्चन के सामने मास्क हटाने के लिए प्यार भरी हिदायत देतीं नजर आईं। इस दौरान जया बच्चन भी जमकर ठहाके लगाते और काजोल पर प्यार लुटाते नजर आईं।

जया बच्चन अक्सर मीडिया के सामने तस्वीरें क्लिक करवाने से बचती हैं। वो अपने इस स्वभाव के लिए जानी जाती हैं लेकिन, इस वीडियो में पैपराजी के सामने काजोल, जया बच्चन से कह रही हैं- 'मास्क तो हटाना पड़ेगा चाहे कुछ भी हो जाए'। खास बात यह है कि काजोल की इस प्यार भरी डांट के बाद जया बच्चन मास्क हटाकर हंसी-खुशी वहां मौजूद लोगों के साथ पोज देती नजर आईं।

जया बच्चन और काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स को दोनों एक्ट्रेसेस की ये बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है। कई लोगों ने तो यहां तक लिखा है कि वो पहली बार इस तरह से काजोल को हंसते देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X