शूटिंग से ज्यादा रोमांस में डूबे रहते हैं
काजल की नई जोडी़ चाहत खन्ना और किंशुक सेट पर शूटिंग की बजाय प्यार रोमांस में ज्यादा खोये रहते हैं. यहां तक कि वे रोमांस करने के लिये शूटिंग स्थल से बाहर चले जाते हैं और काफी देर बाद लौटते हैं. इस वजह से शो की शूटिंग में भी विलंब होता है और पूरी यूनिट को उनका इंतजार करना पड़ता है.
बताया जाता है कि दोनो को रोमांस इतनी जोरों पर चल रहा है कि शूटिंग का जो शेडयूल सात दिन का बनाया गया था, उसे पूरा होने ही में एक महिना लग गया. चाहत और किंशकु दोनो घंटो बाहर समय बिताते थे और यूनिट के लोग उनका इंतजार ही करते रहते थे.
ज्ञात हो कि चाहत 19 वर्ष की और किंशकु 21 साल का है. सेट पर सब उनकी इस लेटलतीफी से परेशान रहते हैं लेकिन दोनो का जबर्दस्त रोमांस देखकर कोई शिकायत नहीं करता है. बल्कि यूनिट के लोग तो इस बात पर खुश हैं कि दोनो के बीच इतना प्यार है.
चाहत ने इससे पहले कुमकुम में भी अभिनय किया था और वह तलाकशुदा भी है. शूटिंग के दौरान ही उसे किंशकु से प्यार हो गया था और किंशकु भी उसे चाहने लगा है. लगता है दोनो के बीच शादी का बैंड बजने में ज्यादा देर नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications