..................... Kajal Aggarwal to pair with Ranveer Singh in Rohit Shetty Temper remake - Hindi Filmibeat

Alert..इस सुपरहिट एक्टर को मिल गई हिरोइन..ब्लॉकबस्टर रीमेक की तैयारी !

रोहित शेट्टी की बहुप्रतिक्षित फिल्म टेम्पर में रणवीर सिंह के अपोजिट काजल अग्रवाल दिखाई दे सकती हैं!यह फिल्म तेलुगु ब्लॉकबस्टर टेम्पर की हिंदी रीमेक है।

By Prachi Dixit

एक तरफ रणवीर सिंह की पद्मावती की शूटिंग पर तलवार लटकी हुई है। वहीं उनकी दूसरी फिल्मों के काम शुरू होने की कगार पर है। रणवीर पद्मावती के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म टेम्पर में भी मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।

Kajal Aggarwal

यह फिल्म तेलुगु ब्लॅाकबस्टर टेम्पर की हिंदी रीमेक होगी। मिली जानकारी केअनुसार अब इस फिल्म में रणवीर के साथ काजल अग्रवाल रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। रोहित ने इस फिल्म का प्रस्ताव उन्हें दिया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस साल जनवरी में इस फिल्म के तमिल वर्जन के काम की शुरुआत होने वाली थी। तमिल वर्जन में काजल प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इस वजह से मुमकिन है कि हिंदी वर्जन में भी उन्हें रणवीर के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला जाए।

काजल खुद इस तरफ इशारा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि दो बड़े निर्माताओं के साथ मेरी बात चल रही है। मैं चाहती हूं कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाए। मैं रणवीर सिंह के साथ जरूर काम करना चाहूंगी। रोहित शेट्टी की फिल्म हमेशा से मेरी पसंद रही है।

गौरतलब है कि इस साल कई फ्रेश जोड़ी बिग फिल्मों से दस्तक देने के लिए तैयार है। काजल और रणवीर की जोड़ी भी बॅालावुड की फ्रेश जोड़ी भी जल्द ही इस फेहरिस्त में शामिल हो सकती है।

लेकिन इससे पहले एक नजर घुमाते हैं उन फ्रेश जोडी पर जो इस साल धूम मचाने के लिए तैयार बैठी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X