'कहानी गुड़िया की' पर प्रतिबंध की मांग

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों फिल्म का प्रदर्शन मुंबई, इंदौर, सूरत और मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में किया गया है। फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही कई शहरों में छुटपुट विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं।
फिल्म के निर्देशक प्रभाकर शुक्ला का कहना है कि उनकी यह फिल्म गुड़िया के प्रति एक श्रद्धांजलि है। उसने निजी जीवन में गहरा मानसिक संघर्ष झेला। यह फिल्म लोगों को इस दिशा में सोचने को मजबूर करेगी कि पुराने और अमानवीय रीति-रिवाजों और धर्म के नाम पर हो रहे अत्याचारों को खत्म किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications