कबीर सिंह प्रोड्यूसर लेकर आ रहे हैं कोरियन फिल्म का रीमेक, बड़े सुपरस्टार की होगी एंट्री!
मुबारकां और कबीर सिंह जैसी फिल्म लेकर आने वाले फिल्म प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ज्लद ही फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो मुराद खेतानी कोरियन फिल्म का हिंदी में जबरदस्त तड़का लेकर आ सकते हैं जिसे यकीनन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पसंद किया जाए।
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में छापा गया है कि मुराद खेतानी ने हाल में ही कोरियन फिल्म मारशन इन सेल नंबर 7 के राइट्स खरीदे हैं। वह फिल्म के लिए एक डायरेक्टर का चेहरा तलाश कर रहे हैं और फिर ए लिस्ट एक्टर्स में से किसी को इस फिल्म के लीड रोल निभाने के लिए चुनेंगे।

मार्शल इन सेल नंबर 7 एक कोरियाई फिल्म है जिसे ह्वान क्युंग ली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को दिखाया जाता है जिसे गलत तरीके से हत्या के लिए कैद किया गया था।
ये फिल्म साल 1973 की सच्ची कहानी से जुड़ी है जिसमें 9 साल की बच्ची के साथ हुई तस्करी और रेप व हत्या जैसे अपराधों को भी दिखाया गया। इस सेंसटिव मुद्दे पर मुराद खेतानी फिल्म लेकर आ सकते हैं। हालांकि अभी इस तरह की खबरों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
मुराद खेतान की जल्द ही भूल भुलैया 2 आने वाली है जिसमें तबू, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग में कोरोना के चलते देरी हो गई।


Click it and Unblock the Notifications