कबीर सिंह निर्देशक की अगली फिल्म में सारा अली खान की एंट्री, रणबीर कपूर संग दिख सकती जोड़ी!
कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म को लेकर जोरों शोरों से चर्चा है। फिल्मफेयर रिपोर्ट की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा अगली फिल्म में रणबीर कपूर को साइन कर सकते हैं। अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान रणबीर कपूर की जोड़ी इस आने वाली फिल्म में देखने को मिल सकती है।
फिल्मफेयर के सूत्रों के हवाले से, इस फिल्म के लिए सारा अली खान का नाम सबसे आगे चल रहा है। संदीप रेड्डी की फिल्म के लिए सारा अली खान ने अपना ऑडिशन दिया है और हाल ही में उन्होंने निर्देशक के साथ भी मुलाकात की और अब अभिनेत्री निर्माताओं के फैसले का इंतजार कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि "संदीप रेड्डी वंगा काफी आकर्षक और बेहद खास कास्टिंग के बारे में जाने जाते हैं। यहां तक कि अर्जुन रेड्डी की रीमेक के लिए भी वह ऐसा ही कुछ चाहते हैं। इस बार वह रणबीर कपूर के साथ टीम बना रहे हैं और वे चाहते हैं कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस भी दमदार मिले।
खबरों का कहना है कि, सारा अली खान ने फिलहाल इस फिल्म के लिए केवल ऑडिशन दिया है। इसके अलावा कुछ तय नहीं है। अगर सारा का नाम फाईनल हो जाता है तो काफी इंट्रस्टिंग जोड़ी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











