#Uff: फिल्म सलमान खान की....और चर्चे केवल शाहरुख खान के!
कबीर खान की फिल्म ट्युूबलाइट काम धीरे धीरे खत्म हो रहा है और फिल्म का फोकस काफी दिनों से सलमान खान नहीं बल्कि शाहरुख खान हो गए हैं। हर कोई उनके रोल के बारे में ही बात कर रहा है।
सलमान खान की फिल्म ट्युूबलाइट इस साल का ईद धमाका होगी और फिल्म की तैयारी भी ज़ोर शोर से चल रही है। लेकिन अब इधर काफी दिनों से फिल्म का पुूरा फोकस शिफ्ट हो गया है सलमान खान से निकलकर शाहरुख खान पर।
दरअसल, जब से फैन्स को पता चला है कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है, दर्शक पागल हो गए हैं। वहीं अब डायरेक्टर कबीर खान भी शाहरुख की ही बात करते दिख रहे हैं।

कबीर खान से एक इंटरव्युू में सवाल किया गया कि क्या सच में शाहरुख जादुूगर बने हैं। इस पर कबीर का जवाब काफी दिलचस्प था। उनका कहना था कि जितने कयास लग रहे हैं लगने दीजिए। कम से कम सबकी उत्सुकता बनी रहेगी।फिल्म में शाहरूख एक जादूगर के किरदार में नज़र आ रहे हैं और ये हॉलीवुड फिल्म द लिटिल बॉय का रीमेक है।
[#Shock: सलमान खान के साथ ये क्या हो गया!]
जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए, लिटिल बॉय बाप बेटे के संबंधों पर आधारित कहानी थी। एक लड़का था जिसे चीज़ें थोड़ी कम समझ आती थीं और इसलिए स्कूल में वो हमेशा मज़ाक का पात्र रहता था।
एक दिन उसके पिता युद्ध पर जाते हैं पर वापस नहीं आते और वो निकल पड़ता है अपने पिता को ढूंढने। अब अगर ट्यूबलाइट की बात की जाए तो फिल्म में सलमान और सोहेल भाई बने हैं।
[शाहरूख ने जानबूझकर सलमान से की ये ऐश्वर्या Talk!]
ये कहानी, इमोशन्स का पूरा निचोड़ होगी। जहां ट्यूबलाइट के इस फिल्म पर आधारित होने की बात है। वैसे शाहरुख खान कई फिल्मों में अपने कैमियो का जादुू चला चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











