OUCH: सलमान के साथ सीक्वल पर कबीर खान ने क्या पलटी मारी है!

पलटी मारना किसे कहते हैं, ये आप कबीर खान से सीखिएगा। उन्होंने काम ही ऐसा किया है। दरअसल, एक इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा कि अगर सलमान की किसी फिल्म का कोई सीक्वल बन सकता था तो वो थी एक था टाइगर।

अली अब्बास ज़फर ने इसका सीक्वल बनाया है और शानदार बनाया है। जो कोई भी सलमान खान और कबीर खान का फैन है वो ये बात कभी नहीं भूल सकता कि कबीर खान ने एक था टाईगर सीक्वल - टाईगर ज़िंदा है करने से मना कर दिया था।

kabir-khan-takes-a-u-turn-ek-tha-tiger-sequel

कारण कई थे - सबसे पहला तो ये कि कबीर खान इस फिल्म को साथ में प्रोड्यूस करना भी चाहते थे, जिसके लिए आदित्य चोपड़ा तैयार नहीं थे।

लेकिन जब बात खुली तो कबीर खान ने साफ कहा था कि मैं एक था टाईगर सीक्वल करने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि फिल्म का कोई सीक्वल बन सकता था।

कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि टाईगर की कहानी अपने आप में पूरी थी। ऐसे में उसे दोबारा आगे लिखने का मतलब है कोई बेतुकी कहानी लिखना और मैं इसके पक्ष में नहीं हूं।

वैसे भी मुझे सीक्वल समझ नहीं आते। मुझे लगता है कि एक फिल्म एक कहानी कहने के लिए काफी होती है। वो कहानी उसी से शुरू होकर उसी फिल्म पर खत्म होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X