ना सलमान, ना अक्षय, ना ऋतिक.. अब इस एक्टर के साथ ब्लॉकबस्टर तैयारी!
अफवाहों की मानें तो, ट्यूबलाइट के बाद अब कबीर खान रणवीर सिंह के साथ अगली फिल्म की शुरुआत करने वाले हैं।
जबसे कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है.. कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ा गया है। कभी ऋतिक रोशन तो कभी अक्षय कुमार.. लेकिन ताजा मानें तो कबीर खान अपने उस प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ने वाले हैं.. जो कुछ समय पहले सुर्खियों में छाया था।
'ट्यूबलाइट अभी चल रही है.. पैसे आ रहे हैं.. बेकार का हंगामा ना करें....'
जी हां, वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित फिल्म.. जिसमें कबीर खान ने रणवीर सिंह को अप्रोच किया था। अफवाहों की मानें तो 1983 के क्रिकेट टीम और उसकी जीत की कहानी कबीर खान पर्दे पर उतारना चाहते हैं। वे अब इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस फिल्म के लिए कबीर खान ने कई स्टार्स को अप्रोच किया है। लेकिन देखना है कि आखिर किन किन स्टार्स का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
हम्म.. कोई शक नहीं कि हर फिल्म की तरह रणवीर सिंह यहां भी कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि कबीर खान भारतीय क्रिकेट के इस यादगार पल तो पर्दे पर कैसे उतारते हैं और बाकी के क्रिकेटर्स कौन कौन से सितारे होंगे!
यहां देंखे कैसी हो सकती है इस धमाकेदार फिल्म की कास्ट-


Click it and Unblock the Notifications