''सलमान- शाहरूख को साथ में देखना शानदार होगा.. मैं वादा करता हूं....''
कबीर खान ने वादा किया है कि ट्यूबलाइट में सलमान खान- शाहरूख खान को देखकर फैंस क्रेजी हो जाएंगे। वह जादुई पल होगा।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरूख खान एक कैमियो करने वाले हैं, यह तो हम आपको बता ही चुके हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर में आपने शाहरूख की हल्की सी झलक भी देखी होगी। लेकिन बता दें, फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने वादा किया है कि फिल्म में शाहरूख- सलमान की जोड़ी जादुई होगी।
''सलमान खान की टाईगर जिंदा है इस साल की सबसे बड़ी रिलीज है....''
कबीर खान ने कहा, सलमान- शाहरूख को साथ में देखने के लिए फैंस पागल रहते हैं। मैंने भी इस मौके का फायदा उठाया है। मुझे खुशी है कि शाहरूख ने तुरंत ही इस कैमियो के लिए हां कर दिया। मुझे उम्मीद है कि शाहरूख- सलमान फैंस इस फिल्म से बेहद खुश होंगे।

कबीर खान ने कहा कि दोनों खान को साथ लाना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनके काम से फैंस खुश होंगे। बहरहाल, यह पहली बार नहीं है कि जब शाहरूख किसी फिल्म में कैमियो को लेकर इतने पॉपुलर हो रहे हैं। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











