'बजरंगी भाईजान को एवार्ड मिलना मेरे लिए बोनस की तरह है....'

[गपशप] बजरंगी भाईजान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म का एवार्ड दिया गया है। कोई शक नहीं कि सलमान खान फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। सलमान खान की दबंग के बाद बजरंगी भाईजान सलमान खान की दूसरी फिल्म हैं, जिसे इस कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

बहरहाल, इस मौके पर निर्देशक कबीर खान ने खुशी जाहिर की है। पिंकविला से बात करते हुए कबीर खान ने बताया कि उन्हें नेश्नल एवार्ड की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। लिहाजा, यह उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं।

SHOCK: जब शाहरूख- सलमान ने किया फैंस को हैरान.. जबरदस्त अंदाज!

कबीर खान ने कहा कि बजरंगी भाईजान को लोगों ने जितना प्यार दिया है, वह मेरे लिए काफी था। फैंस का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा एवार्ड था। लिहाजा नेश्नल एवार्ड अब मेरे लिए बोनस की तरह है। इतना ही नहीं बल्कि पनामा फिल्म फेस्टिवल में भी बजरंगी भाईजान की स्क्रीनिंग होने वाली है। इसीलिए कबीर खान ने कहा कि यह उनके लिए डबल सेलिब्रेशन का समय है।

हम्म.. हम उम्मीद करते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में भी इसी तरह धमाल मचाए। फिलहाल अली अब्बास जफर की फिल्म 'सुल्तान' से भी फैंस को कुछ ऐसे ही धमाके की उम्मीद है।

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X