Oppss.. सलमान खान की वजह से कैटरीना को नुकसान
[गपशप] कैटरीना कैफ की फिल्म 'फैंटम' याद है.. अरे कबीर खान की अगली फिल्म.. फैंटम। जिसमें कैटरीना और सैफ अली खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बता दें, फिल्म 28 अगस्त हो रिलीज होने वाली है.. लेकिन काफी आस़ार हैं कि फिल्म की रिलीज डेट टल जाएगी।
रिलीज डेट टलने की वजह और कोई नहीं, बल्कि खुद निर्देशक कबीर खान होने वाले हैं। जी हां, सूत्रों की मानें तो कबीर खान बजरंगी भाईजान मेंं इतना समय दे रहे हैं कि फैंटम के लिए उनके पास वक्त ही नहीं।
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि कबीर खान ईद में रिलीज होने वाली सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी वजह से वे फैंटम के पोस्ट प्रोडक्शन में समय नहीं दे पा रहे हैं।
दीपिका, आलिया, कैट, सोनाक्षी.. इनके बारे में ये सोचते हैं सलमान खान!
यहां तक की सेंसर बोर्ड की दो अपॉनटमेंट्स भी कबीर खान ने मिस कर दी है। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उन्होंने दो बार टाइम दी थी, लेकिन कबीर खान मैनेज नहीं कर पाए।
बहरहाल, फैंटम कबीर खान के लिए भले ही उतनी महत्वपूर्ण न हो, लेकिन यह फिल्म कैटरीना और सैफ अली खान के लिए बहुत जरूरी मानी जा रही है। क्योंकि कहीं न कहीं, फिलहाल दोनों ही एक्टर्स की फिल्म करियर डगमगा रही है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



