Oooo.. सलमान खान नहीं, 'सुल्तान' देखने की है कोई और वजह!

[गपशप] हम यहां बात कर रहे हैं निर्देशक कबीर खान की। जी हां, बजरंगी भाईजान फेम कबीर खान सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। कबीर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

सुल्तान पर बात करते हुए कबीर खान कहते हैं कि सलमान खान की फिल्म होने की वजह से मैं तो काफी उत्साहित हूं ही लेकिन फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर से भी मेरा गहरा कनेक्शन है।

MUST READ: सलमान खान के 'सुल्तान' की एक्ट्रेस.. यूं करेगी धमाका!

कबीर खान ने बताया कि फिल्म 'न्यूयॉर्क' की शूटिंग के समय अली अब्बास जफर उनके फर्स्ट एसिसटेंट थे। कबीर खान उन्हें अपने भाई की तरह मानते हैं, लिहाजा सुल्तान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, यशराज बैनर तले कबीर खान ने भी तीन फिल्में बनाई हैं।

कबीर खान ने सुल्तान की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म का लुक काफी बेहतरीन है। बता दें, सुल्तान में सलमान खान पहलवान की भूमिका में दिखने वाले हैं। इस फिल्म के लिए सलमान खान बहुत मेहनत करते दिख रहे हैं। सलमान ने कई किलो वजन तो बढ़ाया ही, साथ ही पहलवानी की स्पेशल ट्रेनिंग ली है। इतना ही नहीं, बल्कि सलमान हरयाणवी बोलना भी सीख रहे हैं।

यहां जानिए सुल्तान में क्या है खास-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X