Ooo: सलमान के साथ बैक 2 बैक ब्लॉकबस्टर लेकिन सलमान ही REPLACED!

कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी कमाल की थी लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से थोड़ा ब्रेक ले लिया है। कंम से कम दोनों के आने वाले प्रोजेक्ट्स तो यही कहते हैं!

कबीर खान और सलमान खान की ईक्वेशन बहुत ही तगड़ी है। या यूं कहिए कि दोनों को ही एक दूसरे की तब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, जब दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाना। इसके बाद सलमान खान के हिस्से आई एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में।

वहीं ट्यूबलाइट को लेकर भी लोग काफी आश्वस्त हैं कि फिल्म शानदार होगी। लेकिन अब कबीर खान ने सलमान से और सलमान ने कबीर खान से थोड़ा ब्रेक ले लिया है। कम से कम उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट तो यही कहती है।

kabir-khan-salman-khan

एक तरफ जहां सलमान के फेवरिट सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर हो चुके हैं जिनके साथ वो कबीर खान की फिल्म एक था टाईगर रीमेक बना रहे हैं। इसके बाद सलमान अली के साथ एक और फिल्म का रीमेक प्लान कर रहे हैं, जिसकी सारी डीटेल्स जानिए यहां

वहीं दूसरी तरफ कबीर खान के अगले प्रोजेक्ट के हीरो हैं अमिताभ बच्चन। हालांकि प्रोजेक्ट की डीटेल्स अभी किसी को नहीं पता। इसके अलावा वो 1984 वर्ल्ड कप पर एक फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं जो फैंटम फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी।

अब फैंटम फिल्म्स, अनुराग कश्यप और सलमान खान ऐसी चीज़ें हैं जो कभी भी एक साथ नहीं आ सकतीं तो ज़ाहिर सी बात है कि कबीर खान के इस प्रोजेक्ट में भी सलमान नहीं दिखेंगे। वाकई बॉलीवुड में समीकरण बदलते देर नहीं लगती!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X