DHAMAKA.. सुपरहिट एक्शन- थ्रिलर.. 15 साल.. अब आएगा सीक्वल.. जबरदस्त
साल 2002 की सुपरहिट फिल्म 'कांटे' के सीक्वल पर चर्चा शुरु हुई थी.. लेकिन फिर मामला ठंडा पड़ गया है। खैर, हाल ही में निर्देशक संजय गुप्ता इस सीक्वल को कंफर्म किया है। लेकिन पूरे अलग कास्ट, अलग कहानी के साथ। मान सकते हैं कि यह डाइरेक्ट सीक्वल नहीं होगी.. बल्कि उसी फ्रैंचाइजी तले अलग तरह की फिल्म होगी।
कांटे एक्शन थ्रिलर फिल्म थी और दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, लकी अली, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव और सुनील शेट्टी थे।

बहरहाल, इसके सीक्वल में संजय गुप्ता अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी को लेने का मन बना रहे हैं। यह फिल्म भी एक्शन थ्रिलर होगी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। देखना दिलचस्प होगा कि इस सुपरहिट फिल्म के साथ संजय गुप्ता न्याय कर पाते हैं या नहीं!
यहां जानें और किन किन सीक्वल फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications