शाहरूख ने अक्षय का रास्ता छोड़ा.. तो ऋतिक ने शाहरूख का.. टली जोरदार टक्कर!
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल'.. शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' के साथ क्लैश हो रही है। दोनों ही फिल्में 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। शाहरूख ने साफ जाहिर किया है कि वे नहीं चाहते कि ये क्लैश हो। कुछ समय पहले किंग खान ने राकेश रोशन से मुलाकात भी की थी। लेकिन काबिल के निर्माताओं ने बात नहीं मानी।
सलमान, शाहरूख, आमिर.. की ब्लॉकबस्टर FINAL.. लेकिन फंस गए ऋतिक!
ताजा खबरों की मानें तो यह क्लैश अब टलने वाली है। दरअसल, रईस और काबिल का क्लैश होना कहीं ना कहीं मोहनजोदड़ो की सफलता पर निर्भर करता था। यदि मोहनजोदड़ो सुपरहिट हो जाती है तो ऋतिक किसी हाल में अपनी फिल्म की रिलीज डेट नहीं घिसकाने वाले थे।

लेकिन अब जबकि फिल्म बुरी तरह पिट चुकी है। तो अब निर्माता किसी भी फिल्म से टक्कर नहीं लेना चाहते। फिलहाल शाहरूख इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जैसे ही शाहरुख भारत लौटते हैं, उनकी राकेश रोशन के साथ एक और मीटिंग होगी। जहां 'काबिल' की रिलीज डेट आगे खिसकाने पर निर्णय लिया जा सकता है।
हम्मम.. कोई शक नहीं कि यह एक सही निर्णय होगा। बता दें, 2017 अगस्त को होने वाली शाहरूख- अक्षय कुमार की फिल्मों का क्लैश भी टाल दिया गया है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स के यादगार टक्कर-
रूस्तम vs मोहनजोदड़ो
अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक की मोहनजोदड़ो ताजा उदाहरण है। जहां रूस्तम सुपरहिट हुई.. वहीं मोहनजोदड़ो ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।
दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी
पिछले साल दिलवाले और बाजीराव मस्तानी भी धमाकेदार क्लैश थी। दोनों बिग बजट फिल्में थीं। दोनों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ली थी। लेकिन दिलवाले रही फ्लॉप..
लगान- गदर
लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी। हालांकि कमाई के मामले में गदर काफी आगे थी।
वीर ज़ारा- ऐतराज़
अक्षय कुमार की ऐतराज़ को शाहरूख की वीर ज़ारा से सामना करना पड़ा। हालांकि ऐतराज सफल रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के सामने कैसे टिक पाती।
जब तक है जान- सन ऑफ सरदार
2012 की दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी। शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।
जानेमन- डॉन
यहां भी अक्षय कुमार- सलमान खान और शाहरूख खान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। लेकिन जीत हुई शाहरूख खान की..
ओम शांति ओम- सावंरिया
शाहरूख खान की ओम शांति ओम के सामने संजय लीला भंसाली की सावंरिया बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी।
गोलमाल 3- एक्शन रिप्ले
अजय देवगन की गोलमाल 3 ने अक्षय कुमार की एक्शन रिप्ले के सामने बाजी मारी मार ली थी.. धमाकेदार तरीके से..


Click it and Unblock the Notifications










