4 ब्लॉकबस्टर.. तीन 100 करोड़ी.. फिर भी एक 'हिट' की जरूरत!

ऋतिक रोशन के करियर के लिए काबिल का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना बहुत अहम है। यहां जानें ऋतिक रोशन का बॉक्स ऑफिस सफर.

By Neeti

यहां बात हो रही सुपरस्टार ऋतिक रोशन की। जिनकी अगली फिल्म 'काबिल' 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। लेकिन बता दें, काबिल का हिट होना ऋतिक के लिए फिलहाल काफी जरूरी माना जा रहा है।

दो सालों के गैप के बाद इस अगस्त ऋतिक की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' रिलीज हुई। लेकिन फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। वहीं, यशराज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भी ऋतिक के हाथों से निकल कर आमिर को मिल चुकी है।

hrithik roshan

लिहाजा, कहीं ना कहीं ऋतिक को अपनी स्टारडम कायम रखने के लिए काबिल को बॉक्स ऑफिस हिट कराना काफी जरूरी है। बहरहाल, यहां देख सकते हैं आप ऋतिक का बॉक्स ऑफिस हाल-

कृष 3

ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है कृष 3.. फिल्म ने 240.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

बैंग बैंग

ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग ने बॉक्स ऑफिस पर 181.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिलहाल ऋतिक की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

अग्निपथ

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म अग्निपथ ने बॉक्स ऑफिस पर 123.05 का कारोबार किया था.

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

जोया अख्तर की यह मल्टी स्टारर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने 90 करोड़ की कमाई की थी।

धूम 2

2006 में रिलीज इस फिल्म ने 82.3 करोड़ का बिजनेस किया था.

कृष

ऋतिक रोशन- प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म सुपरहिट थी.. फिल्म ने 72.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

जोधा अकबर

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म जोधा अकबर ने 62.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म 2008 में आई थी।

मोहनजोदड़ो

ऋतिक रोशन की ताजा फिल्म मोहनजोदड़ो सुपर फ्लॉप रही। 100 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 57.62 करोड़ की कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X