क्या जूनियर एनटीआर ने ठुकरा दी War 2? सामने आया चौंकाने वाला सच

Junior NTR refused to do War 2: 'वॉर' ने 2019 में सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। सिल्वर स्क्रीन पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने मिलकर तहलका मचा दिया था। वहीं, कुछ दिनों पहले 'वॉर 2' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि, फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर नजर आ सकते हैं।
लेकिन, बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो जूनियर एनटीआर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' जैसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में ऐसी किसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करना चाहते हैं। खासकर ऐसी फिल्म जिसमें पहले से दो हीरो मौजूद हैं।
रिपोर्ट की मानें तो जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह भी उठता है कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाएगी। हालांकि, फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'वॉर 2' की सिर्फ कल्पना की गई है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार नहीं है।
फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ये एक्शन ड्रामा एक पैन इंडिया फिल्म होगी। लिहाजा मेकर्स ने एक बॉलीवुड सुपरस्टार और एक साउथ सुपरस्टार को साथ लाने की प्लानिंग की है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस ये स्ट्रैटेजी काफी काम आने वाली है। साथ ही फिल्म को भारी भरकम बजट में बनाया जाएगा।
कहा जा रहा है इस फिल्म में एक्शन और स्टंट दृश्यों का स्तर काफी ऊपर जाने वाला है। अब ऐसे में ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि, अगर जूनियर एनटीआर फिल्म को करने से इनकार करते हैं तो आखिर मेकर्स ऋतिक रोशन के साथ किस एक्टर को साइन करना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications