हां मैं डेटिंग पर हूं: जुगल हंसराज

अगर 2009 की बात की जाए तो बालीवुड में कई सितारों ने खुले आम अपने संबंधो की चर्चा की। जिसमें अभिनेत्री कोयना मित्रा का नाम लिया जा सकता है जिन्होनें अपने टर्की के प्रेमी को सबसे मुखातिब कराया।
वही जुगल ने करन जौहर द्धारा दी गई एक पार्टी के दौरान अपनी इटालियन प्रेमिका को सबसे मिलवाया और कहा कि वे उसके साथ डेटिंग पर है।
कुछ सूत्रों के अनुसार, '' जुगल पिछले एक साल से डेटिंग पर है। उनकी प्रेमिका मुम्बई में काम करती है। उन दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई। जुगल उसके प्रति काफी गंभीर है। करन की पार्टी के दौरान पहली बार दोनों साथ में देखे गए। ''
खुद जुगल ने इस बारे में कहा, '' हां मैं किसी के साथ डेट पर हूं। लेकिन मैं उसका नाम नही लेना चाहता हूं। यह बहुत व्यक्तिगत मामला है।''
खबर तो यह भी है कि वे जल्दी की शादी करने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications