#Aillaa: धमाकेदार सीक्वल में डबल सलमान और डबल वरूण...एक साथ!
वरूण धवन की जुड़वा 2 की रिलीज़ डेट आ चुकी है और अब गपशप गली की मानें तो फिल्म में सलमान खान भी डबल रोल में दिखाई देंगे। आखिर फिल्म तो उनकी ही है।
एक ही फिल्म में सलमान खान और वरूण धवन...सुनने में ही मज़ा आ गया ना! अब ज़रा सोचिए एक ही फिल्म में दो दो सलमान और दो दो वरूण धवन! एक दम ही मज़ा आ गया!
अगर गपशप गली की मानें तो वरूण धवन की जुड़वा 2 में सलमान खान भी नज़र आने वाले हैं वो भी एक नहीं दो दो। जी हां, एक मशहूर अखबार की मानें तो जुड़वा 2 के क्लाईमैक्स में डबल वरूण और डबल सलमान खान नज़र आने वाले हैं।

सलमान का ये सीन फिल्म का हाईलाइट होगा और वो राजा और प्रेम बनकर वरूण के दोनों कैरेक्टरर्स से मिलेंगे। गौरतलब है कि सलमान खान 20 साल बाद राजा और प्रेम एक साथ बनेंगे। जुड़वा 1997 में रिलीज़ हुई थी और अपने ज़माने की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
[#Poster: 2017 का सबसे क्यूट पोस्टर...सुपरक्यूट सीक्वल]
जुड़वां 2 में सलमान खान वरूण धवन के गुंडा गॉडफादर बने नजर आएंगे। फिल्म में उनके लिए काफी स्पेशल किरदार लिखा जा रहा है। फिल्म 29 सितंबर 2017 को रिलीज़ हो रही है और फिल्म में वरूण धवन के साथ जैकलीन फर्नांडीज़ और तापसी पन्नू नज़र आएंगी।
जानिए फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications