#Judwaa2: सलमान की 'बेबी' और अक्षय की 'बेबी' से रोमांस करेंगे वरूण धवन!

एक बार फिर जुड़वा 2 की कास्ट को लेकर गपशप गली में काफी हलचल है। वरूण धवन फिल्म में डबल रोल में हैं और अब ये दो हीरोइनें उनके लिए फाइनल की गई हैं।

जब से जुड़वा 2 का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से ही वरूण धवन की हीरोइनों को लेकर नाम पर नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन फाइनल कोई नहीं होता है। हर बार एक नया नाम सामने आ जाता है। हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट तय हो चुकी है और फिल्म 29 सितंबर 2017 को रिलीज़ हो रही है।

अब फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडीज़ और तापसी पन्नू को फाइनल कर लिया गया है। और वरूण धवन अक्षय कुमार की बेबी और सलमान खान की बेबी के साथ रोमांस करने वाले हैं!

Judwaa 2 sequel details

गौरतलब है कि फिल्म में हीरोइन के रोल को लेकर काफी ऊठापटक हुई। पहले तो फिल्म में कृति सैनन, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के बीच टक्कर थी। कृति और वरूण को दिलवाले में काफी पसंद किया गया था इसलिए कृति को रंभा के रोल के लिए फिट माना जा रहा था।

वहीं करिश्मा कपूर के रोल के लिए एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाना था जिसके लिए आलिया और श्रद्धा में टक्कर चल रही थी।

बहरहाल अब यह तय माना जा रहा है कि जुड़वा 2 में जैकलीन और तापसी पन्नू, यही दो हीरोइनें होंगी। इन दोनों ने ही आलिया - श्रद्धा और कृति को पछाड़ कर फिल्म अपने नाम कर ली है। दरअसल, ढिशूम में वरूण के साथ जैकलीन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

जैकलीन को फिल्म के लिए करिश्मा कपूर का रोल ऑफर हुआ है। अब बस उनके साइन करने की देर है और फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ तापसी पन्नू रंभा का किरदार निभाते दिखेंगी। अफवाहों की मानें तो फिल्म में करिश्मा कपूर भी टन टना टन टन टन तारा पर थिरकते हुए दिख सकती हैं।

वैसे खबरें ये भी हैं कि फिल्म में एक नहीं दो गाने वही होंगे - ऊंची है बिल्डिंग और चलती है क्या नौ से 12

वैसे भी जब 25 साल के सलमान खान मिल रहे हों, तो कोई 50 वाले क्यों ले? नहीं समझे? दरअसल, वरूण धवन में बहुत कुछ ऐसा जो पूरा का पूरा सलमान खान जैसा है -

सलमान खान ने ओ ओ जाने जाना से अपनी बॉडी का ऐसा जलवा दिखाया कि लोग उनके कायल हो गए। और इसके बाद वरूण धवन ने पहली ही फिल्म में अपनी बॉ़डी दिखाकर सबको अपना फैन कर लिया है।

सलमान की स्टाइल
वैसे तो आधा बॉलीवुड ही सलमान का फैन है लेकिन वरूण धवन ने हमेशा कहा है कि वो पूरे सलमान फैन है। और सलमान को ही कॉपी करने में उन्होंने अपना आधा जीवन बिता दिया।

सलमान का चार्म
सलमान खान आज भी लोगों को बस अपनी अदा से दीवाना बना देते हैं। उनकी मासूमियत फैन्स को पसंद आती है और वरूण धवन का भी यही हाल है। वो आज भी अपनी मासूमियत से फैन्स का दिल जीत लेते हैं।

सलमान की फैन फॉलोइंग
वरूण और सलमान दोनों की ही फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है। खासकर कि फीमेल फैन फॉलोइंग। जहां सलमान को आज तक शादी के प्रपोज़ल आते हैं तो वरूण भी फैन्स में सुपरहिट हैं।

सलमान की हीरोगिरी
कुछ भी कहिए वरूण धवन ही सलमान खान जैसे परफेक्ट सुलतान है। चाहे बॉक्स ऑफिस की बात हो या फिर सबके साथ केमिस्ट्री की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X