"जूता मारूं उतार के...सीनियर हूं मैं"
शाहिद कपूर ने हाल ही में आमिर खान की दंगल पार्टी में सोनम कपूर के भाई और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को मज़ाक में ही सही लेकिन ऐसा धोया कि वो कभी भूलेंगे नहीं!
एक तरफ जहां बॉलीवुड में कुछ स्टार्स एक दूसरे को नीचे खींचने में लगे रहते हैं वहीं बॉलीवुड की नई खेप इस मामले में काफी कूल है। कम से कम समझदार तो है ही। उनकी आपस में एक दूसरे के प्रति कूल बर्ताव से ये साफ हो जाता है।
अब हुआ यूं कि हाल ही में आमिर खान ने दंगल की सक्सेस पार्टी रखी। वहां शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ पहुंचे जबकि हर्षवर्धन कपूर जा रहे थे। वो शाहिद कपूर से मिलने आए। सामने सारा मीडिया थे जिससे शाहिद बात कर रहे थे।

बस शाहिद ने टांग खींचते हुए कहा कि कैसा ज़माना आ गया है। शादीशुदा लोग अभी आ रहे हैं जबकि कुंवारे अभी से पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जिस पर हर्षवर्धन कपूर ने जवाब दिया कि सीनियर लोगों के लिए जगह खाली कर रहे हैं।
इस पर शाहिद ने तुरंत जवाब दिया - जूता मारूं उतार के...सीनियर हूं मैं। और हर्ष मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए। अब दोनों एक दूसरे के साथ इतने कूल हैं, ये देखकर मीडिया को भी मज़ा आ गया।
वैसे ये तो हो गया हर्ष और शाहिद की दोस्ती का किस्सा लेकिन हर्षवर्धन कपूर के कई किस्से मशहूूर हैं और इनमें से किसी को भी सुनकर कि वो इतनी तमीज़ में हमेशा रहते हैं -


Click it and Unblock the Notifications