सलमान-ऐश्वर्या की प्रेम कहानी दोहराएंगे जॉन-कंगना

संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म 'शूटआउट एट वाडला' के बारे में भी कुछ एसा ही सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म भी हमारे बॉलिवुड की एक बहुत ही पॉपुलर प्रेम कहानी पर आधारित है और वो प्रेम कहानी किसी और की नहीं बल्कि हमारे सल्लू मियां और ऐश्वर्या राय की है।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक सीन फिल्माया गया है जो कि नवंबर 2000 में ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच हुई एक घटना से बहुत मिलता जुलता है। इस सीन में जॉन अब्राहम आधी रात को शराब के नशे में आपनी प्रेमिका कंगना रानावत के घर के बाहर जाकर खूब हंगामा करता है।
इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक गैंग्स्टर मान्या सुर्वे का किरदार निभाया है जो कि मुम्बई पुलिस द्वारा मार दिया जाता है।
aishwarya raib bachchan ऐश्वर्या राय बच्चन कंगना रानावत जॉन अब्राहम शूटआउट एट वाडला सलमान खान john abraham kangna ranaut salman khan shootout at wadala


Click it and Unblock the Notifications