'चेनाब गांधी' में हरमन की जगह जॉन

पिछले साल हरमन बावेजा को फिल्म के लिए साइन किया गया था। लेकिन फिल्म लव स्टोरी 2050 और हाल में आई विक्ट्री के असफल होने के कारण फिल्म निर्माताओं को उनके बारे में सोचना पड़ रहा है।
इसके अलावा इस बदलते परिदृश्य में सभी लोग फूंक फूंक कर कदम रख रहे है। इसलिए फिल्म के निर्माता और भंसाली ने मिलकर फैसला किया कि कोई बिकाऊ अभिनेता होना चाहिए। इसलिए हरमन की जगह जॉन को ले लिया गया। फिलहाल अभी हरमन को यह बात नही बताई गई है।
लेकिन जब इस बारे में भंसाली और मंटेना से बात की गई तो उन्होंने इस बात से पूरी तरह इंकार करते हुए कहा कि फिल्म में हरमन अभी भी बने हुए है।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और विद्या बालन भी काम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications