..................... John gifts Bipasha an expensive Gucci bag | ब्वायफ्रेंड हो तो जॉन जैसा - Hindi Filmibeat

ब्वायफ्रेंड हो तो जॉन जैसा

By Staff

John-Bipasha
जॉन जैसा हैंडसम और स्मार्ट ब्वायफ्रेंड आया है उनसे हर लडकी जलती थी मगर जब से जॉन ने बिपाशा को उनकी मनपसंद बैग बतौर उपहार में दी है तब से बात और आगे बढ गई है।

अब आप सोच रहे होंगे कि प्यार करनेवालो के बीच उपहारों का लेन देन तो आम बात है। हां वह तो है मगर वह उपहार अधिक मायने रखते हैं जो प्रेमी अपनी प्रेमिका की पसंद को ध्यान में रखते हुए दे।

महक मिरपुरी के लिए एक फैशन शो के लिए अमेरिका गईं बिपाशा उस वक़्त दिल थामकर रह गईं जब जॉन ने उन्हें उनका पसंदीदा गुची का बैग दिया, जिसकी कीमत डेढ लाख रुपए हैं।

मज़े की बात यह है कि यह वही बैग है जिसे बिपाशा की रोल मॉडल रिहाना इस्तेमाल करती हैं। यूं तो डेढ लाख रुपए बिपाशा के लिए कोई खास मायने नहीं रखते मगर हाल ही में बान्द्रा में खरीदे अपने घर के लिए चीज़ें जुटाने में जुटी बिपाशा के लिए अपने बारे में सोचने की फुर्सत ही नहीं है।

जॉन के साथ फिलाडेल्फिया की गलियों में शॉपिंग करती बिपाशा ने एक जगह यह बैग देखा मगर किमत सुनकर उन्होंने उसकी बजाय कुछ और लेना अधिक श्रेयस्कर समझा।

मगर बिपाशा की नज़रों को जॉन ने समझते हुए उन्हें वही बैग बतौर उपहार दे दिया। मोहब्बत में नज़रो का खास मकाम होता है और यह बात जॉन ने साबित कर दी तो अब बिपाशा की बारी है उनकी नज़रों की भाषा समझने का।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X