जॉन अब्राहम ने किया असिन को रिजेक्ट!
खबर है कि जॉन अब्राहम आजकल अपनी हीरोईन को लेकर ज्यादा चूजी हो गए हैं। अब वो अपनी फिल्म के साथ -साथ ये भी देखते हैं कि उनकी हीरोईन कौन हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने विपुल शाह की एक फिल्म में असिन के अपोजिट काम करने से इनकार कर दिया।
देखें : दसवें स्थान पर बिपाशा बसू
दरअसल, इस फिल्म में जॉन पहली बार एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में नजर आएंगे। विपुल शाह जॉन के अपोजिट असिन को साइन करना चाहते थे, क्योंकि इस रीमेक फिल्म की ओरिजिनल तेलुगू फिल्म में भी असिन ने ही लीड हीरोइन का रोल किया था। लेकिन जॉन का मानना है कि असिन इस रोल के लिए सूट नहीं करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications