जॉन-बिपाशा के घर की बात!
बालीवुड के हॉट कपल जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अपना आशियाना बनाने में जुटे हुए है। वे अपने घर को सजाने में किसी भी तरह की कसर बाकी नही रखना चाहते है।
बिपाशा के एक नजदीकी दोस्त के अनुसार, '' बिपाशा एक मई को गोवा जाने वाली है। वहां उनकी फिल्म आल द बेस्ट की शुटिंग चल रही है। इससे पहले का सारा समय अपने घर के मरम्मत में बिता रही है। घर बनबाने से पहले बिप ने काफी रिसर्च का काम किया है ताकि घर के सजावट में किसी भी बात की कमी न रह जाए। बिप के पिता भी इस काम में उनकी मदद कर रहे है। उनके पिता सिविल इंजिनियर है।''


Click it and Unblock the Notifications