..................... जान दुर्गा पूजा के अवसर पर बिपाशा के घर John and Bips celebrate Durga Pooja at her home - Hindi Filmibeat

शायद मेरी शादी का ख्याल

By Staff

शायद मेरी शादी का ख्याल दिल में आया है, इसीलिये जान तुम्हें मेरे पापा ने बुलाया है... यही गाना आजकल बिपाशा बासू अपने साजन जॉन अब्राह्म के लिए गाये जा रही है. यही वजह थी कि जान दुर्गा पूजा के अवसर पर बिपाशा के घर जाकर उसकी माता व पिता से मिले. जान ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे बिपाशा को बहुत प्यार करते हैं और वे बिपाशा के साथ शादी करने को लेकर गंभीर हैं.

बताया जाता है कि बिपाशा के मां बाप भी जान जैसा योग्य दामाद पाकर खुशी से फूले नही समा रहे हैं और उन्होंने बिपाशा से शादी के लिये जान को हरी झंडी दे दी है. हालांकि जान और बिपाशा अभी शादी करने के पक्ष में नहीं है, लेकिन वे पहले सगाई कर लेना चाहते हैं और बाद में शादी की योजना बनायेंगे.

इससे बिपासा को भी तसल्ली हो जायेगी और जान की इधर उधर अन्य युवतियों पर मुंह मारने की आदत में अंकुश लग सकेगा. बालीवुड की बातॉ पर यदि भरोसा किया जाये तो जान की इमेज एक प्लेब्वाय की रही है. संभव है कि वे सगाई के बाद कुछ सुधर सकें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X