..................... John and Bipasha will marry soon | जॉन-बिपाशा की शादी इसी साल - Hindi Filmibeat

जॉन-बिपाशा की शादी इसी साल

By Staff

John and Bipasha
काफी लंबे समय से जान अब्राह्म और बिपाशा बसु में रोमांस चल रहा है, बीच-बीच में दोनो के संबंध में उतार-चढ़ाव भी आते रहे हैं लेकिन लगता है बिपाशा इस साल जान से शादी करने का पूरा मूड बना चुकी है.

वैसे इस समय बिपाशा का कैरियर उफान पर है और वह बहुत व्यस्त भी है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि वह अब ज्यादा इंतजार करने के पक्ष में नहीं है.

बताया जाता है कि जान भी शादी करने के मूड में पहले से ही थे लेकिन देरी बिपाशा की तरफ से ही हो रही थी. अब जबकि दोनो शादी करने के मूड में हैं तो दोनो ने तैयारियां शुरु कर दी हैं.

दरअसल शुरू में बिपाशा को डर था कि कहीं शादी करने के बाद उसका कैरियर लडखडा न जाये लेकिन लगता है कि अब उसकी राय बदल रही है. खास तौर पर पिछले दिनों ऐश्वर्या राय को शादी के बाद भी बालीवुड में सफल देखकर उसे उम्मीद है कि वह भी शादी के बाद हिट रहेगी. इस बात से उसका हौसला बढ गया है.

अब देखना यह है कि शादी के बाद भी यह जोड़ी उसी तरह चर्चाओं में रहेगी या...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X