जॉन-बिपाशा में दूरियां बढ़ी

दोनों के बीच झगड़े का खुलासा तब हुआ जब जॉन मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि वह बिपाशा के साथ काम नहीं करना चाहते। बिपाशा भले ही कह रही हों कि उन्हें अब भी पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम करने से गुरेज नहीं है। सूत्र बताते हैं कि जब यही बात जॉन के पाले में जाती है तो जॉन अब इस एंडोर्स किये गये ब्रांड्स से बाहर आना चाहते हैं।
खबर है कि लगभग चार ब्रांड्स इन दोनों को विज्ञापन में साथ लेने के लिए बातचीत के दौर में थे। अब इन ब्रांड्स को बिपाशा की ओर से सकारात्मक रवैया देखने को मिला है, जबकि जॉन इस तरह के प्रोजेक्ट्स में रुचि नहीं ले रहे हैं। जॉन अब विज्ञापन के मामले में अकेले ही जाना चाहते हैं और अगर किसी के साथ का मौका आया तो भी वह सिर्फ उन्हीं प्रोजेक्ट्स के लिए सोचेंगे, जिनके साथ उन्होंने पहले काम करने का वादा किया है।
अब देखना यह है कि जॉन कबतक बिपाशा से बेरुखी कायम रख पाते हैं। चूंकि दिल तो आखिर दिल ही है न फिर से दोनों साथ आ ही जायेंगे। चलिए जॉन हमें भी उस दिन का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications