अब जॉन-विपाशा बच कर भागे
इमरान हाशमी पर लड़कियों के हमले के बाद कुछ इसी तरह का हादसा शाहिद के साथ हुआ। जब शाहिद का पीछा लड़कियों के एक झुंड ने किया। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ जॉन के साथ। जॉन अब्राहम अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री विपाशा के साथ एमएमके कॉलेज के फंक्शन में पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद उनके फैन्स की भीड़ काफी उत्तेजित हो गयी। बड़ी मुश्किल से इस भीड़ को सम्हाला गया।
कुछ देर बाद जॉन के पास उनके फ्रेंड्स की एक डिमांड आयी जिससे वह कुछ परेशान से हो गए। उनके फैन्स की डिमांड थी कि जॉन अरनी शर्ट उतार कर उन्हे बॉडी दिखाएं। जॉन ने इस डिमांड को हंस कर टाल दिया। लेकिन दर्शकों की ओर से बार-बार ये डिमांड आती रही यहां तक कि जॉन काफी परेशान हो गए।
जॉन ने कभी उम्मीद नहीं कि थी कि कॉलेज फंक्शन में उन से इस तरह की भी डिमांड की जा सकती है। जॉन इतना परेशान हो गए कि जल्दी-जल्दी शो निपटा कर विपाशा के साथ वहां से खिसक लिए।


Click it and Unblock the Notifications