अजय देवगन की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे जॉन अब्राहम, सत्यमेव जयते के बाद 2019 में Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इसी बीच जॉन अब्राहम की आने वाली एक और फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। ये अनीस बज्मी की अगली बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में जॉन का नाम को शुरूआत से ही था लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस और सेकेंड लीड एक्टर को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ था। वहीं अब फिल्म में एक्ट्रेस का नाम कंफर्म होता नजर आ रहा है। इस बार जॉन अब्राहम पहली बार एक जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे।
[अजय देवगन से लेकर सलमान तक, 10 स्टार्स तोड़ेंगे बाहुबली का Record, होगी तगड़ी टक्कर]
डायरेक्टर एक साथ कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए दो एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज और सोनाक्षी सिन्हा का नाम आ रहा था। बताया जा रहा कि हाल ही में इलियाना का नाम फाइनल कर लिया गया है। अनीस मुबारकां में इलियाना की कॉमिक टाइमिंग से काफी इंप्रेस हो गए हैं। फिल्म में दो मेल लीड होंगे वहीं इलियाना अकेली फीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म में दूसरे लीड एक्टर के लिए संजय दत्त और अभिषेक बच्चन का नाम आ रहा था।

वहीं अब बताया जा रहा है कि अनीस ने दोनों को छोड़ अनिल कपूर को फाइनल कर दिया है। बता दें कि जॉन अब्राहम 2015 में अनिल कपूर के साथ वेलकम बैक में काम कर चुके हैं। वहीं इस फिल्म के टाइटल को लेकर भी अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। पहले साढ़े साती रखा गया था बाद में फिल्म का नाम पागलपंती कर दिया गया। हालांकि अनीस अभी भी फिल्म के नाम से खुश नहीं हैं। उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म के बारे में कंफर्म किया कि ये फिल्म 2019 जनवरी तक फ्लोर पर आ जाएगी। बहरहाल, इसी बात पर आगे जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications