जॉन हुए परेशान, अब किस किस को डोनेट करेंगे स्पर्म

john abraham
कई बार दूसरों को सलाह देने या उन्हें जागरूक करने का नतीजा खुद को काफी महंगा पड़ता है। अपनी फिल्म विक्की डोनर से प्रोड्यूसर बने जॉन अब्राहम को भी इसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उनकी फिल्म स्पर्म डोनेशन पर बेस्ड है और वे लोगों से स्पर्म डोनेट करने के लिए भी कह रहे हैं।

अब इसका असर मर्दो पर कितना पड़ा इस बात का तो नहीं पता अलबत्ता महिलाओं पर इसका कुछ ज्यादा ही असर हो चुका है। कई महिलाओं ने चिट्ठी लिखकर उनके स्पर्म की मांग कर दी है। सूत्रों की माने तो फिल्म के प्रमोशन की खातिर जॉन स्पर्म डोनेशन पर खुलकर बात कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें अनके ईमेल और लेटर भी मिल रहे हैं।

एक लेडी ने जॉन को लिखा है कि वह कारणों से प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हैं। इसलिए वे जॉन के स्पर्म के जरिए मां बनना चाहती हैं। उसने जॉन का शुक्रिया भी अदा किया है, क्योंकि जॉन ने अपनी फिल्म के जरिए इस विषय को उठाया है और लोगों के बीच बातचीत कर रहे हैं।

इससे कई बे औलाद दंपतियों को माता-पिता बनने की दिशा में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं चंडीगढ़ के एक फर्टिलिटी सेंटर ने भी अपने स्पर्म बैंक के लिए जॉन के स्पर्म लेने की इच्छा व्यक्त की है। अब जॉन क्या करेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X